महिला ने प्रेमी को जिंदा जलाया, बेटी पर रखा था गंदी नजर

हरियाणा के फरीदाबाद क्राइम ब्रांच 65 व थाना सिटी बल्लभगढ़ की पुलिस टीम ने 10 दिन पहले थाना बीपीटीपी एरिया में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान करते हुए मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया है. मृतक के हुलिए को देखते हुए उसे नाइजीरियन समझा जा रहा था. पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया था. जांच में सामने आया कि यह शव बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी के रहने वाले पवन का है. मृतक पवन के भाई जितेंद्र ने दिनांक 18 अक्टूबर को थाना सिटी बल्लभगढ़ में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी. उसने बताया था कि उसका छोटा भाई पवन एक कोरियर कंपनी में कार्य करता है. 16 अक्टूबर को पवन सुबह करीब 6:00 बजे ड्यूटी के लिए अपने घर से निकला था लेकिन जब वह शाम को घर वापस नहीं आया तो उन्हें उसकी चिंता होने लगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





