भारत

फर्जी दस्तावेजों से शादी करने वाली महिला गिरफ्तार

Shantanu Roy
8 Jun 2026 4:07 PM IST
फर्जी दस्तावेजों से शादी करने वाली महिला गिरफ्तार
x
Hamirpur. हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत आने वाले गलोड क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शादी करने के बाद फरार हुई दुल्हन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शादी में अहम भूमिका निभाने वाली बिचौलिया महिला को भी अरेस्ट किया है। रविवार के दिन दोनों आरोपियों को माननीय आदत में पेश किया गया जहां से इन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। फर्जी दुल्हन शादी के बाद जम्मू जाने के लिए घर से निकली थी और जम्मू जाने की बजाय बटाला (पंजाब) में पहुंच गई। पीडि़त युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में अमृतसर (पंजाब) में हुई थी। शादी के बाद उसे अपनी पत्नी के
दस्तावेजों पर संदेह हुआ।


जिसके बाद जांच की गई तो वे फर्जी पाए गए। युवक ने जब इसका विरोध किया तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। मनीष कुमार के अनुसार इस शादी में उसके करीब सात लाख रुपए खर्च हुए हैं, जिसे वापस दिलाने की उसने पुलिस से मांग की है। फर्जी दुल्हन चार दिन पहले घर से जम्मू जाने के लिए निकली थी, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित महिला की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और महिला को बड़सर बुलाया गया। महिला पुलिस के इस जाल में फंस गई और बड़सर आ गई। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
Next Story