भारत

महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ जबरन बहस की, ड्रामा कर लेटी सड़क पर, गिरफ्तारी जल्द

Nil dhankar
10 July 2026 7:10 AM IST
महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ जबरन बहस की, ड्रामा कर लेटी सड़क पर, गिरफ्तारी जल्द
x
पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र। पुणे जिले के आलंदी में पालखी प्रस्थान के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला ने पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों से बहस करती और बाद में सड़क पर लेटती दिखाई दे रही है.

जानकारी के मुताबिक, पालखी प्रस्थान और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने कई मार्गों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई थी. इसी दौरान ड्राइविंग स्कूल चलाने वाली एक महिला अपनी कार लेकर पालखी मार्ग से गुजरना चाहती थी. पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसे आगे जाने की अनुमति नहीं दी. बताया जा रहा है कि पुलिस के रोकने पर महिला का गुस्सा बढ़ गया. उसने पहले पुलिसकर्मियों से तीखी बहस की और कथित तौर पर कहा कि अगर उसे जाने नहीं दिया गया तो वह सड़क जाम कर देगी. इसके बाद वह बीच सड़क पर ही लेट गई, जिससे कुछ देर के लिए वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई.

मामला यहीं नहीं रुका. वीडियो में आगे दिखाई देता है कि महिला अपनी कार में बैठती है और वाहन को बैरिकेड की ओर बढ़ा देती है. कार की टक्कर से बैरिकेड हट जाता है और महिला आगे निकल जाती है. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी स्थिति को संभालने की कोशिश करते रहे.घटना का वीडियो सामने आने के बाद आलंदी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस वाहन की पहचान करने के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित महिला के खिलाफ नियमों के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Next Story