भारत

ताज होटल में महिला के साथ दुर्व्यवहार, वीडियो जारी कर दुःख बयां की

Nilmani Pal
22 Oct 2025 2:08 PM IST
ताज होटल में महिला के साथ दुर्व्यवहार, वीडियो जारी कर दुःख बयां की
x
वीडियो

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला ने दावा किया है कि वह होटल ताज में डिनर के लिए पहुंची थीं और उनके बैठने के तरीके और पहनावे पर होटल के मैनेजर ने आपत्ति जताई. महिला ने होटल के इस रवैये के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए वहीं बैठकर एक वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर दिया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @SharmaShradha नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो के साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में लिखा है - एक आम इंसान, जो मेहनत करके, अपना पैसा कमा कर, अपनी इज्जत के साथ ताज होटल में आता है — उसे आज भी इस देश में जलील और अपमानित होना पड़ता है. और मेरी गलती क्या है? सिर्फ ये कि मैं बैठ गई एक “regular padmasana style” में? क्या ये मेरी गलती है कि ताज मुझे सिखा रहा है कि कैसे बैठना चाहिए, क्या करना चाहिए? ये वीडियो शुरू होते ही एक महिला कहती दिखती हैं कि अभी मुझे बहुत गुस्सा आया हुआ है. मैं ताज होटल में हूं. अभी मेरी बहन आई हुई है. उसको लेकर यहां आई हुई हूं. बहुत मेहनत से पैसा कमाती हूं और उसके लिए दिवाली में कुछ किया नहीं तो सोचा होटल ताज लेकर चलूं और यहां पर डिनर करते हैं. महिला ने दावा किया कि जब हमलोग यहां आए तो ताज के मैनेजर हमारे पास आए और कहा कि यहां एक गेस्ट को आपसे समस्या है. क्योंकि मैं ऐसे बैठी हुई हूं. फिर महिला ने दिखाया कि वह कुर्सी पर पैर चढ़ाकर बैठी हुई थी. एक तरह से वह कुर्सी पर पालथी मारकर बैठे दिखी.

महिला ने दावा किया है कि मैनेजर ने उन्हें बताया कि यह एक फाइन डाइनिंग प्लेस है. यहां बहुत रिच लोग आते हैं. इसलिए आपको तरीके से बैठना चाहिए. यानी पैर को नीचे रखकर बैठना चाहिए और पैरों में क्लोज शूज या फुटवियर पहनना चाहिए. फिर महिला ने अपने पैरों की तरफ दिखाया और बताया कि मैं कोल्हापुरी चप्पल पहनती हूं. अब इसमें क्या दिक्कत है. मैंने अपनी मेहनत से इसे खरीदकर, इसे पहना है और यहां आई हूं. मैं बहुत मेहनत करती हूं और अपने पैसे खर्चकर यहां आई हूं. ऐसे में मुझे ये कहना कि आपके चप्पल से, आपके बैठने के तरीके से लोगों को दिक्कत है. क्योंकि वे काफी अमीर लोग हैं और उनके क्लचर और क्लास से हमारा तौर-तरीका मेल नहीं खाता. ये कहां तक सही है.

मुझे यहां ऐसा क्यों बताया जा रहा है. मैं बहुत मेहनत करती हूं और इस वजह से यहां पर हूं. इसके लिए मैं पैसे भी दे रही हूं. मैं किसी के लिए कैसे समस्या बन सकती हूं. मैंने तरीके का सलवार कुर्ती पहन रखी है. मैंने सही तरीके से कपड़े पहने हैं. इससे किसी को क्यों दिक्कत होनी चाहिए. क्या समस्या हो सकती है. ऐसे में ताज होटल के मैनेजर कहते हैं कि आपसे लोगों को समस्या है. मैं होटल ताज और रतन टाटा की बहुत इज्जत करती हूं. रतन टाटा हमारी कंपनी में इनवेस्टर भी हैं. फिर भी मैनेजर के इस रवैये और होटल ताज के इस व्यवहार से मैं बहुत दुखी और निराश हूं.

Next Story
null