भारत

बिन प्रतिभा कांग्रेस ने मंडी में बनाई रणनीति

Shantanu Roy
4 April 2024 10:58 AM GMT
बिन प्रतिभा कांग्रेस ने मंडी में बनाई रणनीति
x
मंडी। मंडी में कांग्रेस पार्टी की बैठक लोकसभा चुनावों को लेकर आयोजित की गई। यह बैठक जिला अध्यक्ष मंडी प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस विशेष बैठक में लोक निर्माण विभाग मंत्री और मंडी संसदीय सीट के प्रभारी विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। वहीं बैठक में प्रतिभा सिंह का ना पंहुचना चर्चा का विषय बना रहा। मंडी संसदीय सीट से संभावित कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह किसी कारणवश बैठक में नहीं पहुंच पाईं। वहीं बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी बागी विधायकों की चर्चा को लेकर आपसी झड़प देखने को मिली। जहां कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े, जिन्हें वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा शांत करवाया गया। लोक सभा चुनावों को लेकर चल रहे घमासान के बीच प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी संसदीय सीट के प्रभारी लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि छह विधायकों के भाजपा में जाने से सरकार पर कोई संकट नहीं है। अगर संकट है भी तो वह मंडी संसदीय क्षेत्र से लाहुल-स्पीति विधानसभा सीट को मंडी संसदीय सीट के साथ जीत कर दूर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र की चुनावी रणनीतिक बैठक को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का डेढ़ साल का कार्यकाल चुनौतियों भरा रहा। जिससे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उभरने का प्रयास किया गया। वहीं आगामी लोकसभा चुनावों लेकर उन्होंने कहा कि अब हमें लोगों के बीच जाना है और लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनना है। विक्रमादित्य सिंह ने पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस का एक कार्यकर्ता बीजेपी के पच्चास कार्यकताओं के बराबर है। वहीं उन्होंने सभी पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ कार्य करने को कहा। विक्रमादित्य सिंह ने सभी कार्यकताओं से बूथ स्तर पर कार्य करने की बात कही और अभी से आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयार होने को कहा । बैठक में पूर्व मंत्री ठाकुर कॉल सिंह, जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी और प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने भी बैठक को संबोधित किया तथा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलवाने के लिए कहा। बैठक के दौरान जोगेंद्रनगर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र द्वारा जब छह बागी नेताओं पर बात करना चाही तो कांग्रेस कार्यकताओं ने इन विधायकों पर बात ना करने पर कहा। इस बीच बैठक में खूब गहमागमी हुई और कांग्रेस पदाधिकारी आपस में भीड़ गए। इस बीच कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा इन सभी को शांत कर मामला सुलझाया गया।
Next Story