भारत

विंग कमांडर व्योमिका सिंह को रामगोपाल यादव ने किया अपमानित, जाति पर गंभीर टिप्पणी

Nilmani Pal
15 May 2025 5:59 PM IST
विंग कमांडर व्योमिका सिंह को रामगोपाल यादव ने किया अपमानित, जाति पर गंभीर टिप्पणी
x

यूपी। ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ीं कर्नल सोफिया के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में विवादित टिप्पणी सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने गुरुवार को उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इनमें कुछ ऐसे शब्द हैं, जो हम लिख नहीं सकते हैं।

यूपी के मुरादाबाद में रामगोपाल ने कहा, 'विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव है..., *** हैं। लेकिन भाजपा ने राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा, जबकि मुसलमान होने पर भाजपा के मध्य प्रदेश मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी काे गाली दी।' रामगोपाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर में एयर ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती यादव हैं। एक मुसलमान, दूसरा जाटव और तीसरा यादव...ये तीनों को PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के ही हैं। ये पूरा युद्ध तो PDA ने ही लड़ा। भाजपा किस आधार पर इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।'

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा- अभी हमने देखा कि 2 दिन तक पाकिस्तान से युद्ध चला, फिर किसी ने धमकाकर युद्ध रुकवा दिया। शांति की तुलना युद्ध से नहीं की जा सकती, लेकिन दुष्ट के साथ दुष्टता का ही व्यवहार करना चाहिए, ऐसा शास्त्र कहते हैं। अभी तक जब भी पाकिस्तान से भारत का युद्ध हुआ है, इसमें भारत ही जीता है। लेकिन, कभी राजनीतिक नेतृत्व ने इसका श्रेय लेने की कोशिश नहीं की। पहला मौका है, जब देश का मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व सेना के श्रेय को हड़पना चाहता है। रामगोपाल बोले- जब सीज फायर हुआ ताे सबके दिमाग में था कि अब आतंकी हमले नहीं होंगे। लेकिन, जम्मू कश्मीर में सेना रोज आतंकवादियों को मार रही है। इसका मतलब है कि अभी भी रोजाना आतंकी सरहद के उस पार से इधर आ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। ये (भाजपा) तो केवल चुनाव के लिए काम करती है।


Next Story
null