भारत

पत्नी अलग साबुन से नहाती थी, गलती से पति ने किया इस्तेमाल, जमकर पिटाई

Nilmani Pal
14 Jun 2025 7:00 AM IST
पत्नी अलग साबुन से नहाती थी, गलती से पति ने किया इस्तेमाल, जमकर पिटाई
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के रावण टीला इलाके में पत्नी के साबुन से पति के नहाने पर दोनों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि महिला ने पुलिस बुला ली। आरोप है कि पुलिस ने युवक को उसके घर में थप्पड़ मारा। फिर चौकी में लाकर जमकर पीटा। उसे चोट भी आई। हालांकि पुलिस ने आरोपों को गलत बताया है। साथ ही युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के संजय गांधी कॉलोनी निवासी प्रवीण की 13 साल पहले शादी हुई थी। प्रवीण की मां पुष्पा का आरोप है कि बहू आए दिन झगड़ा करती है। शुक्रवार सुबह प्रवीण बाथरूम में नहा रहा था तो बहू ने ये कहते हुए विवाद शुरू कर दिया कि मेरे साबुन से क्यों नहा रहे हो। देखते ही देखते ही बहू ने ईंट मार दी। बाद में प्रवीण ने उससे मारपीट की।

इसी बीच बहू के मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस घर आई और प्रवीण को ले जाने लगी। प्रवीण का कहना है कि उसने इतना कहा कि मैं चल रहा हूं। भागूंगा नहीं। इतना सुनते ही उसे थप्पड़ मार दिया। इसके विरोध में प्रवीण ने पुलिसकर्मियों से गालीगलौज कर दी। आरोप है कि इसी से खुन्नस में आए पुलिसकर्मी उसे चौकी में ले गए। वहां डंडों से पिटाई की। उसकी उंगली में चोट आई है।

सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार युवक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी। आरोप लगाया था कि तथ्यों को छिपाकर पति ने उससे शादी की। वह उससे गालीगलौज और मारपीट कर रहा था। पुलिस को भी उसने गालियां दीं। इसका वीडियो मौजूद है। युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। पति-पत्नी में मारपीट हुई थीं। दोनों का मेडिकल भी कराया गया है। दोनों को साथ में ही चौकी लाया गया था। पुलिस द्वारा पीटने के आरोप गलत हैं।

Next Story
null