भारत

पत्नी ने हनीमून पर शराब पीने से किया मना, रूठकर चली गई मायके

jantaserishta.com
15 July 2024 10:00 AM IST
पत्नी ने हनीमून पर शराब पीने से किया मना, रूठकर चली गई मायके
x

सांकेतिक तस्वीर

मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है।
आगरा: परिवार परामर्श केंद्र में अकसर केस आते हैं कि पति शराब नहीं छोड़ रहे जिस कारण घर में परेशानी हुई और पति-पत्नी के बीच झगड़े हुए। इस बार आगरा के एक बड़े घराने का एक मामला परिवार परामर्श केंद्र में आया है। आरोप है कि युवती ने हनीमून पर शराब पीने से इनकार कर दिया। पति को यह बात रास नहीं आई। रार हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि युवती मायके आ गई। शादी को महज एक साल हुआ है। मामला पुलिस के पास आया। समझौते के प्रयास कराए जा रहे हैं। मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक युवती सदर क्षेत्र की निवासी है। रिश्तेदारी में ग्वालियर (मध्य प्रदेश) निवासी युवक से उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। लड़का कनाडा में नौकरी करता है। शादी के बाद पत्नी को हनीमून पर विदेश ले गया। आरोप है कि हनीमून पर उसने पत्नी से शराब पीने की जिद की। पत्नी ने इनकार कर दिया। कहा कि वह नहीं पीती। उसे पीना पसंद नहीं है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। नौबत मारपीट और गाली-गलौज तक पहुंच गई। परिवार की पंचायत हुई। समझौता नहीं हो सका। युवती ने पुलिस से शिकायत की थी।
पुलिस ने मामले में दोनों को समझाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि युवती की ओर से मारपीट की शिकायत दर्ज की गई है। वहीं लड़के को इसे लेकर समझाया भी गया लेकिन दोनों के बीच विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। दोनों को सालभर से इसी मामले में समझाने की कोशिश जारी है। पहले परिजनों ने भी इस मामले में पंचायत बैठाकर दोनों को समझाने की कोशिश की थी। अब मामला परिवार परामर्श केंद्र में है जहां दोनों पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story