भारत

पति ने दोस्‍तों के साथ घर में की दारू पार्टी, उसके बाद जो हुआ वो चौंका देगा

jantaserishta.com
15 July 2024 3:52 AM GMT
पति ने दोस्‍तों के साथ घर में की दारू पार्टी, उसके बाद जो हुआ वो चौंका देगा
x

सांकेतिक तस्वीर

मामले की जांच चल रही है।
रायबरेली: यूपी के रायबरेली में महिला की मौत के बाद बवाल हो गया है। महिला के मायके वालों ने दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या का आरोप लगाया है। ग्रामीण भी ऐसा ही आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पति ने अपने दोस्‍तों के साथ घर में दारू पार्टी की थी। इसी दौरान उसने अपनी पत्‍नी को दोस्‍तों को सौंप दिया। महिला के साथ गैंगरेप या इसकी कोशिश की गई। विरोध करने पर उसे जमकर पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति को अरेस्‍ट कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। फिलहाल पुलिस सिर्फ इतना कह रही है कि महिला को चोट लगी थी और अस्‍पताल में उसकी मौत हो गई। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मामला रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के चुरुवा गांव का है। महिला की मौत के बाद गांव में पहुंचे मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया और हंगामा किया। मामला बढ़ता देख रविवार को एसपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उनके लौटने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस के सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने मामले की जांच के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी हैं।
चुरुवा गांव के रहने वाले जीतू सिंह ने बीते गुरुवार को किसी बात को लेकर पत्नी की पिटाई कर दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बीते शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शनिवार रात जमकर हंगामा हुआ। अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह से मायकेवालों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शनिवार रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने हत्या करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
जांच करने पहुंची पुलिस को घर के कमरे से शराब की बोतलें मिली हैं। आशंका है कि घटना के दिन जीतू ने शराब पी और नशे में पत्नी की पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके वाले उसकी हत्या में जीतू के साथ कई और लोगों के शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं।
चुरुवा गांव के जीतू सिंह का विवाह 6 साल पहले हुआ था। दोनों आपस में प्रेम से रहते थे। दोनों के बीच एक बेटी का जन्म हुआ। बीते कुछ वर्षों से जीतू की आदत कुछ ऐसी बिगड़ी कि उसका पूरा परिवार देखते ही देखते तबाह हो गया। घर की खुशियां उजड़ गई। उसने अपनी मासूम बेटी के बारे में भी नहीं सोचा कि आखिर उसका क्या होगा। घर में सिर्फ बूढी दादी ही बची है।
मृतका के मायके वालों का कहना है कि उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि इस घटना में मृतका के पति के साथ कई और लोग शामिल थे। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। एएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पति जीतू सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। जांच में जो साक्ष्य मिलेंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को घटना स्थल पर एसपी अभिषेक अग्रवाल पहुंचे। उनके सामने मृतका के मायकेवालों ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एसपी ने मौके पर कई और लोगों से बातचीत की। एसपी के जाने के बाद ही सीओ भी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए।
मायके वालों के विरोध के चलते मृतका के शव को कंधे देने के लिए लोग आगे नहीं आए। इस पर थाना प्रभारी के साथ पुलिस कर्मियों ने अर्थी को कंधा देकर उसके अंतिम संस्कार तक जमे रहे।
Next Story