भारत

पति के हाथ से शराब की बोतल छिनी, पत्नी की हुई हत्या

Nilmani Pal
19 Nov 2025 7:09 AM IST
पति के हाथ से शराब की बोतल छिनी, पत्नी की हुई हत्या
x
पढ़े पूरी खबर

झारखंड। पलामू के असेहर गांव में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी ने गला घोंटकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना रविवार देर रात पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में हुई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. पनकी थाने के प्रभारी राजेश के अनुसार रविवार शाम को व्यक्ति शराब पीने के लिए बाहर जाने की कोशिश कर रहा था, जिस पर उसकी पत्नी ने उसे रोक दिया. इसके बाद बहस शुरू हो गई, जो हिंसक झड़प में बदल गई और इस दौरान व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर उसने रस्सी से उसका गला घोंट दिया. मृतक की पहचान उदय यादव के रूप में हुई है.

राजेश ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है. आरोपी महिला को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Next Story
null