भारत

पत्नी ने पति को मरवाया, भाइयों ने दिया साथ

jantaserishta.com
4 Jun 2022 9:42 AM IST
पत्नी ने पति को मरवाया, भाइयों ने दिया साथ
x

पलवल: हरियाणा के पलवल में एक विवाहिता पर अपने भाइयों और अन्य के साथ मिलकर पति की हत्या कराने का आरोप लगाया गया है। हथीन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला और उसके दो भाइयों सहित नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हथीन थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि जिला नूंह के मदापुर गांव निवासी इलियास ने कहा है कि उसके भाई गफ्फार की शादी हथीन के पहाड़पुर गांव निवासी साकरा से करीब सात साल पहले हुई थी। साकरा अपने मायके में रह रही थी। करीब छह माह पूर्व उसका भाई गफ्फार भी पहाड़पुर आ गया और अपनी पत्नी साकरा के साथ ही रहने लगा।
आरोप है कि साकरा, उसके भाई अली जान व जावेद ने गफ्फार को यातनाएं देते थे और कहते थे कि किसी न किसी दिन उसे जान से मार देंगे। इसके बारे में उसके भाई ने उससे कई बार कहा था। शिकायत में कहा गया है कि 31 मई की रात मौसी के लड़के हाफिज के मोबाइल पर साकरा ने फोन कर कहा कि हमने गफ्फार की हत्या कर दी है, उसकी लाश ले जाओ।
आरोप है कि साकरा, उसके भाई अली जान व जावेद ने अपने 6-7 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत पर भाभी साकरा, उसके दो सालों सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर एक जून को देर रात मृतक की पत्नी व दो सालों सहित लोगों नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story