भारत

पत्नी ने पति को दिया धोखा, बहन का भी घर टूटा, जीजा के साथ रफूचक्कर

jantaserishta.com
19 May 2024 1:48 PM IST
पत्नी ने पति को दिया धोखा, बहन का भी घर टूटा, जीजा के साथ रफूचक्कर
x

सांकेतिक तस्वीर

मुकदमा दर्ज कराया है।
लखनऊ: प्यार के किस्से तो बहुत सुन होंगे पर लखनऊ में जो घटना आई उसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां एक महिला बैंक अफसर नंदोई के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने पति को धोखा देकर जीजा संग विदेश भाग गई। लखनऊ में केनरा बैंक में तैनात रही महिला सर्किल ऑफिसर ने पति के जीजा संग घर छोड़ दिया। यूएसए जाने के लिए महिला ने शादी होने की बात छिपा कर पासपोर्ट तैयार कराया। जिसके बाद वह जीजा के साथ चली गई। युवक के साथ उसकी बहन का घर भी टूट गया। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में पत्नी और जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गोमतीनगर निवासी युवक की शादी वर्ष 2017 में आगरा निवासी युवती से हुई थी। जो केनरा बैंक में सर्किल ऑफिसर थी। कुछ वक्त बाद महिला का तबादला गुरुग्राम हो गया। जहां वह पति के साथ रहने लगी। इस दौरान आरोपी महिला का व्यवहार बदल गया। पति के साथ सास-ससुर को वह बेवजह परेशान करने लगी। पारिवारिक कलह की पड़ताल करने पर युवक को पत्नी के अनैतिक संबंध जीजा से होने का पता चला। जिस पर पीड़ित ने एतराज जताया। यह बात महिला बैंक कर्मी को पसंद नहीं आई। वह पति को छोड़ कर किराए के मकान में रहने लगी। इस बीच युवक की बहन को पति ने छोड़ दिया। जिसका मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। वर्ष 2019 में युवक की पत्नी और जीजा लापता हो गए। खोजबीन करने पर जानकारी मिली की दोनों लोग कैलीफोर्निया में रह रहे हैं।
आरोपी महिला ने देश छोड़ने की मंशा के तहत पासपोर्ट बनवाया। जिसमें महिला ने शादी होने की बात छिपा ली। वर्ष 2019 में वह बी-टू वीजा लेकर गई। करीब डेढ़ साल तक रहने के बाद वापस आई। जिसके बाद एच-फोर वीजा पर वापस यूएसएस चली गई। यह जानकारी युवक को काफी वक्त बाद हुई। पीड़ित के मुताबिक पत्नी के साथ जीजा भी घर छोड़ कर जा चुके हैं। जिसकी वजह से युवक और उसकी बहन का परिवार टूट गया। दोनों लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story