भारत
मार्किंग के बाद भी अवैध कब्जे वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं
Shantanu Roy
21 July 2026 5:57 PM IST

x
Hamirpur. हमीरपुर। ग्राम पंचायत पट्टा के लडवीं गांव के ग्रामीण अवैध कब्जों पर कार्रवाई न होने की शिकायत लेकर उपायुक्त हमीरपुर से मिले। उन्होंने ज्ञापन में बताया है कि गांव लडवीं, डाकघर पट्टा तहसील भोरंज जिला हमीरपुर में अवैध कब्जा की मिसलें बनी हुई हैं। करीब सात मिसलों का निपटरा राजस्व विभाग की तरफ से कागजों में किया गया है, परंतु मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह अवैध कब्जा सरकारी भूमि पर हुआ है। गांववासी इस सरकारी भूमि पर एंबुलेंस मार्ग का निर्माण करना चाहते हैं, परंतु कब्जाधारकों द्वारा इस कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि तहसीलदार भी मौके पर जा चुके हैं।
लेकिन अवैध कब्जों को हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि महकमे द्वारा अवैध कब्जाधारकों की मार्किंग भी हो चुकी है, फिर भी अवैध कब्जे ज्यों के त्यों हैं। ग्रामीणों अमर सिंह, सागर देव सिंह, अनिल कुमार, कमला देवी, सरोता देवी, मीरा देवी, राजेश कुमार उधो रात के हस्ताक्षित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया। उपायुक्त से आग्रह किया गया कि नाजायज कब्जाधारकों जोकि 21 मिसलें लडवीं मौजा मैहला तहसील भोरंज की तैयार हुई हैं इन पर उचित कार्रवाई जल्द की जाए । ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वे वर्ष 2020 से प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। अब सुनवाई होनी चाहिए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





