भारत

20 करोड़ युवाओं को नौकरी क्यों नहीं

Shantanu Roy
16 May 2024 11:30 AM GMT
20 करोड़ युवाओं को नौकरी क्यों नहीं
x
चंबा। कांगडा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि आज से दस साल पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा बहुत बड़े- बड़े वायदे करके सत्ता में आए थे। मगर इनका एक भी वादा पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि सबसे बडा वायदा हर साल दो करोड बेरोजगारों को रोजगार देने का था। इस हिसाब से अब तक 20 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था। मगर आंकडे बतातें हैं कि आज देश में आजादी के बाद पहली बार सबसे बडी बेरोजगारी दर दर्ज की गई है, जोकि 12.5 फीसदी के करीब है। उन्होंने दावा किया कि यह आंकड़ा वास्तव में कहीं ज्यादा है और देश की बेरोजगारी की दर 17 फीसदी से कम नहीं है। कांगडा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ंने बुधवार को जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सिहुंता, ककीरा, नैनीखड्ड व तुनुहटटी में नुक्कड जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जब देश में यूपीए का शासन था तो यही नरेंद्र मोदी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ संस्कारहीन भाषा का प्रयोग करते हुए अपमानजनक टिप्पणियां करते थे। लेकिन आज इनके दस साल के कार्यकाल के बाद देश के हालत बदल से बदत्तर होते चले गए हैं। आनंद शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने देश में किसी में कोई फर्क नहीं रखा।
हर व्यक्ति को एक मत का अधिकार दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मत का अधिकार दिया था। इसी तरह आजादी के बाद देश के विकास के लिए कांग्रेस की सरकारों ने कई काम किए और अपने नेताओं तक का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि बहुत दुख होता है जब राष्ट्र निर्माताओं और शहीदों का यह कह कर अपमान किया जाता है कि 2014 से पहले कुछ नहीं हुआ। कांगडा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि मनरेगा के तहत रोजगार की गारंटी, खाद्य सुरक्षा कानून और शिक्षा का अधिकार जैसे कानून पूर्व की यूपीए सरकार ने बनाए थे। इसके चलते कोविड काल में लोगों को रोजगार और अनाज मुहैया हो पाया। अगर ये कानून न होते तो ऐसी स्थिति की कल्घ्पना तक नहीं की जा सकती थी। आनंद शर्मा ने कहा कि अन्य वायदों की तरह ही देश को महंगाई से निजात दिलाने का झूठा वायदा किया गया। मगर आज देश में महंगाई दर कम होने के बजाय बढ गई है और आम आदमी दो जून की रोटी के लिए त्रस्त है। कांगडा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि महिलाओं को भी उनकी सुरक्षा का झूठा भरोसा दिलाया गया था मगर पूरे देश में महिलाओं से अन्याय हो रहा है। कांगडा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि कांगे्रसे ने ही प्रदेश व देश का भरपूर विकास किया है। भाजपा केवल प्रचार करती है और कुछ नहीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।
Next Story