भारत
स्कूल बस हादसे में 6 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है? दो और गिरफ्तार, चौंकाने वाले खुलासा पढ़ें
jantaserishta.com
14 April 2024 3:47 PM IST

x
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
महेंद्रगढ़: हरियाणा में 11 अप्रैल को महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई थी. इसमें छह मासूम बच्चों की जान चली गई थी. यह हादसा उन्हानी के पास हुआ था. पुलिस ने इस मामले को लेकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि स्कूल बस चालक ने शराब पी रखी थी. शराब के नशे में ड्राइवर बस चला रहा था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस मामले की जांच में पुलिस ने पता लगाया कि बस चालक ने सेहलंग से बस में अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस चालक के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान सेहलंग के रहने वाले हरीश उर्फ निट्टू और संदीप के रूप में हुई है.
पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी बस चालक धर्मेंद्र ने बस में बैठकर शराब पी थी. इसके बाद बच्चों को स्कूल के लिए लाने के लिए निकला था. पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा निर्देश में कार्रवाई के लिए डीएसपी कनीना के नेतृत्व में सीआईए महेंद्रगढ़, थाना शहर कनीना की टीमों का गठन किया गया.
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया. टीम ने बस चालक धर्मेंद्र निवासी सेहलंग, स्कूल की प्रिंसिपल दीप्ति निवासी कनीना और होशियार सिंह निवासी कनीना को गिरफ्तार किया, जिन्हें कल कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया. इनसे पूछताछ की जा रही है.
स्कूल में पढ़ने वाली बारहवीं की छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. छात्रा ने बस चालक, स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दी थी. छात्रा ने कहा था कि बस चालक शराब पिए था, जिसको बार-बार बस धीरे चलाने को कहा गया, इसके बाद भी वह बस तेज चला रहा था. इसी वजह से बस उन्हानी के पास पलट गई और पेड़ के टकराने से बस में बैठे बच्चे घायल हो गए और कुछ की मौके पर ही मौत हो गई.
गांव खेड़ी तलवाना में बच्चों के परिजनों ने बस चालक के शराब के नशे में होने पर बस की चाबी ले ली थी. इस बारे में स्कूल प्रशासन को भी अवगत कराया था. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने कहा था कि ड्राइवर को चाबी दे दो, कल हटा दिया जाएगा. इसके बाद यह हादसा हो गया.
छात्रा ने शिकायत में कहा है कि स्कूल बस में कोई भी हेल्पर नहीं था और ना ही कोई महिला कर्मचारी थी. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत थाना शहर कनीना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
Tagsहरियाणाहरियाणा न्यूज़हरियाणा पुलिसमहेंद्रगढ़बस हादसाHaryanaHaryana NewsHaryana PoliceMahendragarhBus Accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





