Top News

कौन है बिट्टू बजरंगी? भाई पर बदमाशों ने किया हमला, लगाई आग

jantaserishta.com
14 Dec 2023 3:29 PM IST
कौन है बिट्टू बजरंगी? भाई पर बदमाशों ने किया हमला, लगाई आग
x

गुरुग्राम: नूंह में 31 जुलाई को सांप्रदायिक हिंसा की वजह से सुर्खियों में आए गोरक्षक बिट्टू बजरंगी के भाई पर जानलेवा हमला किया गया है। बजरंगी के भाई के सिर पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी गई। चार अज्ञात लोगों की ओर से वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद पीड़ित की हालत नाजुक है। फरीदाबाद में बुधवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान महेश पंचाल के रूप में हुई है जो फरीदाबाद स्थित संजय इनक्लेव की पर्वतिया कॉलोनी में रहता है। वह रात करीब 1:30 बजे बाबा मंडी के पास बैठा था। उस समय चार अज्ञात लोग वहां पहुंचे और महेश से पूछा कि क्या वह बिट्टू बजरंगी का भाई है। बजरंगी ने कहा, ‘जब मेरे भाई ने हामी भरी तो उन्होंने उस पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगाकर भाग गए।’

पुलिस ने कहा है कि आरोपी एक वैगनार कार से भागे और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। एसीपी (क्राइम) अमन यादव ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘महेश करीब 60 फीसदी जल चुका है और उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।’ यादव ने कहा कि पीड़ित महेश जलते हुए घर भागा जहां उसके परिवार के लोगों ने आग बुझाई और उसे लेकर पास के अस्पताल में गए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story