भारत
भारत में कब चलेंगे प्लास्टिक के नोट, जानें क्या बोले RBI गवर्नर
Shantanu Roy
6 Jun 2026 4:48 PM IST

x
Mumbai. मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि पॉलीमर के करेंसी नोट चलाने के प्रस्ताव पर चर्चा जरुर हुई है, लेकिन यह मामला अभी प्रारंभिक स्तर पर है। मल्होत्रा आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की द्वैमासिक बैठक के निष्कर्ष की जानकारी देने के लिए बैंक के मुख्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन मैं पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने प्लास्टिक के नोट के प्रस्ताव से संबंधित एक सवाल पर कहा,” कुछ चर्चा जरूर हुई है।
लेकिन यह अभी बिल्कुल प्राथमिक स्तर पर है।” उन्होंने कहा कि पॉलीमर शीट की करेंसी की खूबियां और खामियों पर विचार किया गया है लेकिन यह अभी बिल्कुल प्रारंभिक स्तर का है। पॉलिमर नोट विशेष प्रकार के प्लास्टिक से बने होते हैं। इनमें भारत इस समय चल रहे नोटों जैसे कपास-लुगदी वाले कागज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। उनके पक्ष में कहा जाता है कि यह नोट कागज के नोट से ज़्यादा मजबूत होते हैं और लंबे समय तक खराब नहीं होते। इसे नोट की लागत भी कम पड़ती है। कनाडा, ब्रिटेन और सिंगापुर जैसे कई देशों में पॉलीमर नोट का इस्तेमाल हो रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





