भारत

जब घर के टंकी का ढक्कन हटाते ही लड़की की न‍िकली चीख, बुलानी पड़ी पुलिस

jantaserishta.com
2 Oct 2021 11:07 AM IST
जब घर के टंकी का ढक्कन हटाते ही लड़की की न‍िकली चीख, बुलानी पड़ी पुलिस
x

यमुनानगर: अपने ही घर की छत पर रखे पानी के टैंक में एक 17 वर्षीय लड़की का शव रहस्यमय परिस्थितियों में उलटा पड़ा मिला. ये घटना ह‍र‍ियाणा के यमुननगर ज‍िले की है. परिवार को इस बारे उस वक्त पता चला जब नल में पानी आना बंद हो गया. मृतका की बहन की मानेंं तो पानी के टैंक का ढक्कन आधा खुला और आधा बंद था.

17 वर्षीय तन्नु जिस घर में रह रही थी उसकी पहली मंजिल पर उसकी दूसरी बहन अपने पति के साथ अलग कमरे में रहती है और अक्सर वह अपनी मां के साथ अपनी बहन के कमरे में देर रात तक टीवी देखती थी.
परिवार की मानें तो कई बार वह बहन के कमरे में ही सो जाती थी. बीती रात भी तन्नु अपनी मां के साथ अपनी बहन के घर टीवी देख रही थी, और फिर उसने अपनी मां को बोला कि आप जाओ, मैं यही सो जाऊंगी.
टंकी का ढक्कन हटाते ही न‍िकली चीख
सुबह जब तन्नु की मां ने छत पर रहने वाली बहन को बोला क‍ि तन्नु को नीचे भेज दो, तो उसने बताया की तन्नु तो रात को ही नीचे चली गई थी. इससे पहले कि परिवार कुछ समझ पाता नल में पानी आना बंद हो गया. मां ने छोटी लड़की को कहा कि पानी की टंकी चेक करके आओ, कहीं कुछ फंस ना गया हो. जब छोटी बच्ची ने पानी की टंकी में देखा तो उसकी चीख के साथ सारे मामले का खुलासा हो गया.
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और शव को कब्ज़े में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया. पुलिस को शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है.
अधिकारियों का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाला जा रहा है. फिलहाल शव को परिजनों को सौंपा जा रहा है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story