भारत

Chamba-सलूणी सडक़ पर पांच घंटे थमे पहिए

Shantanu Roy
22 July 2024 12:07 PM GMT
Chamba-सलूणी सडक़ पर पांच घंटे थमे पहिए
x
Saloni. सलूणी। चंबा-सलूणी मुख्य मार्ग पर रविवार सवेरे पहाड़ी दरकने से भारी-भरकम चट्टानें आ गिरने से करीब पांच घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। मार्ग बंद होने की सूचना पाते ही लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों के सहयोग से चट्टानें हटाकर वाहनों की आवजाही को सामान्य बनाया। इसके बाद ही बीच राह में फंसे वाहनों ने गंतव्य की राह पकड़ी। रविवार सवेरे सलूणी मार्ग पर कैला मोड़ के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने का
सिलसिला आरंभ हो गया।

पहाड़ी से पत्थर गिरता देख मार्ग से गुजर रहे चालकों ने पहले ही अपने वाहन सुरक्षित जगह पर खड़े कर लिए। इसी बीच अचानक पहाड़ी से काफी तादाद में चट्टानें टूटकर नीचे आ गिरी। भू-स्खलन के कारण मार्ग बंद होने की सूचना तुरंत लोक निर्माण विभाग को दी गई। सूचना पाते ही लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन संग मौके पर पहुंचकर मार्ग से चट्टानें हटाने का काम आरंभ किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग से चट्टानें हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने में सफलता पाई। उधर, लोक निर्माण विभाग सलूणी मंडल के एक्सईएन कुमुद उपाध्याय ने बताया कि कैला मोड़ के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हुई थी। उन्होंने बताया कि मार्ग से चट्टानें हटाकर वाहनों की आवाजाही को दोबारा से सामान्य बना दिया गया है।
Next Story