भारत
पति और बच्चों को छोड़ भागी महिला के दिल में आखिर क्या चल रहा था? पता चला
jantaserishta.com
1 Nov 2025 1:48 PM IST

x
चढ़ा इश्क का खुमार.
उज्जैन: कहते हैं कि प्यार उम्र, रिश्ते और समाज की सीमाओं को नहीं मानता. ऐसा ही एक मामला उज्जैन जिले के बड़नगर से सामने आया है. जहां 45 वर्षीय महिला अपने होने वाले समधी के साथ घर छोड़कर चली गई. यह मामला तब सामने आया जब महिला के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस ने महिला को खोजकर उसे परिवार को सौंप दिया है.
जानकारी के अनुसार बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंटवासा की रहने वाली महिला बीते 8 दिन से लापता थी. परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. तब उन्होंने पुलिस की मदद ली और महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. इसके बाद बड़नगर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और आखिरकार महिला को ढूंढ निकाला.
जांच के दौरान पुलिस को जो सच्चाई पता चली, उसने सभी को हैरान कर दिया. महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से पति और दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. पुलिस यह जानकर तब और हैरान रह गई जब महिला ने बताया कि उसका प्रेमी कोई और नहीं, बल्कि उसका होने वाला समधी था. महिला के बेटे की सगाई उस व्यक्ति की बेटी से होने वाली थी लेकिन सगाई से पहले ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और साथ भागने का फैसला कर लिया.
पुलिस ने जब दोनों को थाने बुलाया तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे एक-दूसरे के प्रेम में हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं. मामला व्यक्तिगत होने के कारण पुलिस ने किसी पर कार्रवाई नहीं की और महिला को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया. इस बारे में आजतक से बात करते हुए बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि करीब 45 वर्षीय महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट आठ दिन पहले दर्ज हुई थी.
जांच में पता चला कि महिला एक 50 वर्षीय पुरुष के साथ चली गई थी. जांच के दौरान सामने आया है कि जो महिला है उसके बेटे और पुरुष की बेटी की सगाई की बात हो रही थी. लेकिन सगाई होने से पहले ही महिला उस पुरुष के साथ चली गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





