भारत

इस प्यार को क्या नाम दें...बेटे से भी पांच साल छोटे किशोर पर आया चार बच्चों की मां का दिल

jantaserishta.com
25 May 2026 4:33 PM IST
इस प्यार को क्या नाम दें...बेटे से भी पांच साल छोटे किशोर पर आया चार बच्चों की मां का दिल
x
थाने पहुंचा मामला.
महाराजगंज: यूपी के महाराजगंज में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की रिल्स लाइक करते-करते शुरू हुई बातचीत ऐसी कहानी में बदल गई, जिसने पुलिस तक को हैरान कर दिया. 40 वर्षीय चार बच्चों की मां का दिल 14 साल के लड़के पर आ गया. महिला दावा करने लगी कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन अब लड़का उसे छोड़कर साथ रहने से इनकार कर रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस लड़के को महिला अपना प्रेमी बता रही थी, वह उसके बड़े बेटे से भी पांच साल छोटा निकला. सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह रिश्ता आखिरकार थाने की चौखट तक पहुंच गया.
पुलिस के मुताबिक महिला मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है. कुछ समय पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर एक लड़के से हुई थी. बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे की रिल्स लाइक करते थे. धीरे-धीरे चैटिंग शुरू हुई और फिर बातचीत का सिलसिला लगातार बढ़ता चला गया. सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह दोस्ती कब भावनात्मक रिश्ते में बदल गई, इसका अंदाजा शायद दोनों को भी नहीं लगा. महिला का दावा है कि दोनों ने शादी तक कर ली थी. हालांकि इस दावे को लेकर कोई आधिकारिक दस्तावेज सामने नहीं आया है.
इस पूरे मामले में लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी महिला की उम्र और पारिवारिक स्थिति को लेकर हो रही है. बताया जा रहा है कि महिला चार बच्चों की मां है. उसका बड़ा बेटा उस किशोर से करीब पांच साल बड़ा बताया जा रहा है, जिससे महिला अपने रिश्ते का दावा कर रही थी. यही वजह रही कि मामला जैसे ही लोगों के बीच पहुंचा, इलाके में चर्चा तेज हो गई. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं.
जिस लड़के को लेकर पूरा विवाद खड़ा हुआ, वह अपने पिता के साथ चेन्नई में रहता है. बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन बाद में लड़के ने दूरी बनानी शुरू कर दी. महिला का आरोप था कि लड़का अब उसके साथ रहने से इनकार कर रहा है. इसी बात से नाराज होकर वह पुलिस के पास पहुंच गई. जब महिला नौतनवा थाने पहुंची और उसने अपनी कहानी सुनाई तो पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए. महिला ने आरोप लगाया कि किशोर ने उससे शादी की और अब उसे छोड़ दिया है. हालांकि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने बेहद सावधानी से बातचीत शुरू की. दोनों पक्षों से संपर्क किया गया और पूरे मामले को समझने की कोशिश की गई.
नौतनवा थानाध्यक्ष बसंत सिंह के मुताबिक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन बाद में उसने खुद कहा कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया. बताया जा रहा है कि परिवार और आसपास के लोगों ने भी महिला को समझाने की कोशिश की. आखिरकार दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि अब वे भविष्य में एक-दूसरे से कोई संपर्क नहीं रखेंगे. नौतनवा और आसपास के इलाकों में यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग अलग-अलग नजरिए से इसे देख रहे हैं. कुछ लोग इसे सोशल मीडिया का असर बता रहे हैं, तो कुछ इसे भावनात्मक अकेलेपन से जोड़कर देख रहे हैं.
हालांकि पुलिस फिलहाल इसे आपसी समझौते के बाद खत्म मान रही है. किसी भी पक्ष की ओर से आगे कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर नाबालिगों से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी जरूरी है. कई बार ऑनलाइन बातचीत लोगों को ऐसे रिश्तों और विवादों में उलझा देती है, जिनका असर बाद में परिवार और समाज दोनों पर पड़ता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story