ऐसी क्या दुश्मनी? एकतरफा प्यार में पागल युवक ने शादी तुड़वाने उठाया ये कदम

मुरादाबाद: मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल युवक का कारनामा सामने आया। उसने शादी तुड़वाने के लिए कुवैत से पीड़िता के भाई के मोबाइल पर अश्लील वीडियो और फोटो भेज दिए। इससे भी मन नहीं भरा तो वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए। पीड़िता के परिवार वालों ने इसकी शिकायत आरोपी के घर पर जाकर की। इस पर आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। महिलाओं को भी पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार सगे भाइयों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश करने में जुट गई है।
पीड़िता मूंढापांडे थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ समय पूर्व सरकड़ा खास गांव निवासी इंतजार ने पीड़िता की नहाते समय अश्लील वीडियो व फोटो खींच ली थी। इसके बाद आरोपी इंतजार नौकरी करने के लिए कुवैत चला गया। इसी बीच परिजनों ने पीड़िता की शादी तय कर दी। 15 दिसंबर शादी की तारीख भी निर्धारित कर दी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच मंगलवार को आरोपी इंतजार ने कुवैत से फोटो व फोटो पीड़िता के भाई के मोबाइल पर भेज दिए। कहा कि शादी मेरे साथ नहीं हुई तो वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। कुछ देर बाद आरोपी ने फोटो व वीडियो को वायरल कर दिया। परेशानी पीड़िता के घरवालों ने इसकी शिकायत इंतजार के घर जाकर की।
आरोप है कि इंतजार के घर वालों ने शिकायत सुनने की जगह पीड़िता के घर पर ही हमला बोल दिया। पीड़िता और उसके घर वालों को जमकर पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पूर्व हमलावर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर इंतजार अहमद, नावेद, अथर और परवेज (चारों सगे भाई)निवासी सरकड़ा खास थाना मूंढापांडे के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर मूंढापांडे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






