भारत
OMG! घरों से बाहर निकले लोग, सभी ने मोबाइल निकालकर किया चेक, फिर...
jantaserishta.com
2 Jun 2024 5:51 PM IST

x
घरों में पंखे हिलने लगे तो लोगों में दहशत फैल गई।
Earthquake News सोनभद्र: यूपी में एक बार फिर धरती हिली है। सोनभद्र में दोपहर अचानक से घरों में पंखे हिलने लगे तो लोगों में दहशत फैल गई। सभी घरों से बाहर निकल आए। पहले तो किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। सभी ने मोबाइल निकालकर चेक किया तो भूकंप की जानकारी हुई। इसके बाद सभी एक-दूसरे से भूकंप के झटकों की जानकारी लेने लगे। जानकारी के अनुसार सोनभद्र में लोगों को दोपहर करीब तीन बजकर 50 मिनट बाद अचानक से एक जोरदार झटका महसूस हुआ। छतों पर लगे पंखे हिलने लगी। लोगों को धरती हिलने का भी कुछ एहसास हुआ। इसके बाद सभी घरों से बाहर निकल आए।
रिक्टर पैमाने पर जब रविवार को आए भूकंप की तीव्रता मापी गई तो वह 3.9 निकली। बतादें कि एक दिन पहले तिब्बत में भी भूकंप आया था। तिब्बत के जिजांग में रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप मापा गया था। जानकारी के अनुसार एक जून की शाम करीब 4.29 पर तिब्बत में भूकंप आया था। हालांकि दोनों ही जगहों पर आए भूकंप से किसी को कोई जनहानि नहीं हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





