भारत
वरमाला के बाद दुल्हन अचानक हुई गायब, दूल्हे ने कहा- नहीं होगी शादी, सदमे में पूरा परिवार
jantaserishta.com
2 Jun 2024 4:51 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मामला चर्चा का विषय बनी हुई है।
बलिया: यूपी के बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में वरमाला के बाद दुल्हन अचानक लापता हो गई। थोड़ी देर बाद वधू पक्ष के लोग उसे ढूंढकर लाए लेकिन तब दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान-मन्नौवल के बाद भी मामला नहीं सुलझा आखिर में बारात बैरंग लौट गई। वहीं ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये घटना बांसडीहरोड क्षेत्र का है। जहां बलिया शहर से गुरुवार को बारात आई थी। बारातियों के स्वागत और जलपान के बाद द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। स्टेज पर मंगलगीत के बीच दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाली। जनवासा में पहुंचा दूल्हा कुछ देर बाद शादी के लिए मंडप में पहुंचा। इसी बीच पता चला कि अपने कमरे से दुल्हन गायब है। इसके बाद खलबली मच गयी। हालांकि लड़की पक्ष काफी देर तक यह बात छुपाये रखा।
पूरी तैयारी के बाद भी जब काफी देर तक शादी की रस्म शुरु नहीं हो सकी तो नाराज दुल्हा जनवासा में चला गया। इसी बीच लड़की के भागने की जानकारी बारातियों को भी हो गयी। काफी प्रयास के बाद परिजन व नाते-रिश्तेदार लड़की को खोजकर ले आये। इसके बाद दूल्हे को शादी के लिए बुलावा भेजा गया, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बगैर विवाह के ही वापस चली गयी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





