भारत

मां क्या करती थी लड़के के साथ, पिता को बताने वाली थी मासूम बेटी, हत्या

Nil dhankar
7 Sept 2025 8:51 AM IST
मां क्या करती थी लड़के के साथ, पिता को बताने वाली थी मासूम बेटी, हत्या
x
दोनों गिरफ्तार

यूपी। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची की हत्या के सिलसिले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

जानकारी के अनुसार उर्वी बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से लापता हो गई थी, जहां एक समारोह चल रहा था. वहीं, दोपहर करीब 1:30 बजे उसका शव एक कुएं में मिला, जो एक जूट के बोरे में भरा हुआ था. साथ ही उसके गले में कपड़ा भी बंधा हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लड़की ने गिरफ्तार महिला और नाबालिग को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था. लड़की ने अपने पिता को बताने की धमकी दी और जाते समय दोनों ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी.

पुलिस पूछताछ में 30 वर्षीय महिला ने कबूल किया कि वह 17 वर्षीय लड़के के साथ लगभग तीन महीने से रिश्ते में थी. घटना वाले दिन, जब उसके पति और सास घर से बाहर थे. तभी उसने लड़के को अपने घर बुलाया. इस दौरान लड़की उनके पास आई और चेतावनी के बावजूद, उसने कहा कि वह अपने पिता को बता देगी. इसके बाद दोनों ने उसकी हत्या कर दी. फिर उसके शव को एक बोरे में भरकर एक खाली पड़े कुएं में फेंक दिया. गिरफ्तारी के समय महिला के हाथ पर काटने के निशान थे, जो संभवतः लड़की ने उसे अपनी जान बचाने के लिए काटा था.

Next Story
null