भारत

जम्मू कश्मीर में वीकेंड लॉकडाउन खत्म

jantaserishta.com
7 Feb 2022 8:21 AM IST
जम्मू कश्मीर में वीकेंड लॉकडाउन खत्म
x

नई दिल्ली: कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट आने के बाद जम्मू कश्मीर प्रदेश कार्यकारी समिति (एसईसी) ने रविवार को सप्ताहांत लॉकडाउन समाप्त कर दिया और रात्रि कर्फ्यू के समय में एक घंटे की छूट दी. रविवार को कोविड-19 स्थिति की ताजा समीक्षा करने के बाद नये दिशानिर्देशों की घोषणा करते हुए एसईसी ने कहा कि सभी जिलों में रात दस बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा और गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा.

एसईसी की बैठक मुख्य सचिव ए के मेहता की अध्यक्षता में हुई. जम्मू कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,151 नये मामले सामने आये जो पिछले एक सप्ताह में सबसे कम मामले है. केन्द्र शासित प्रदेश में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,648 हो गई जबकि महामारी से नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4,715 पर पहुंच गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story