भारत

जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क व आसमान रहेगा साफ: मौसम विभाग

jantaserishta.com
22 Oct 2022 11:54 AM IST
जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क व आसमान रहेगा साफ: मौसम विभाग
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
इस बीच श्रीनगर में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, पहलगाम में माइनस 0.4 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 1.4 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
इसी प्रकार जम्मू में 13.6 डिग्री, कटरा में 12.7 डिग्री, बटोटे में 7.2 डिग्री, बनिहाल में 7.4 डिग्री और भद्रवाह में 4.5 डिग्री दर्ज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story