भारत
सिरमौर जिला में मौसम ने बदली करवट, नौहराधार-रोनहाट में ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बरसे बादल
Shantanu Roy
13 Jun 2025 5:25 PM IST

x
Ronhat. रोनहाट। प्रदेश में इस वर्ष व गर्मियों के माह में कुदरत व प्रकृति का यह बदलाव इस वर्ष गर्मी से बचने की नई ईबारत लिखता हुआ नजर आ रहा है। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में झमाझम बारिश ने क्षेत्र में गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। जिला के ऊपरी क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम ने एकाएक करवट बदली व आसमान से बारिश से मौसम ठंडक भरा हो गया। बता दें कि सुबह की शुरुआत चटक धूप से हुई। दोपहर बाद करीब चार बजे के बाद आसमान में बादल मंडराए व एकाएक जोर से बारिश हुई। चार दिनों से क्षेत्र में गर्मी से लोग बेहाल थे। तपिश से राहत मिलने के साथ ही ठंडी हवाओं और बादलों ने वातावरण को सुखद बना दिया।
इस दौरान गर्मी से परेशान स्थानीय लोगों के चेहरों पर बारिश होने से पड़ी ठंडक से मुस्कान लौट आई। हैरानी इस बात की हुई कि आधा घंटा हुई बारिश से नाले उफान पर आ गए। इस बारिश ने खेतों में किसानों द्वारा उगाई गई साग-सब्जी को पूरी तरह तर कर दिया। हुए आसमानी बिजली गरजने से घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के अधीन रोनहाट क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाद मेघ जमकर बरसे। करीब पांच बजे हुई बारिश से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। रोनहाट क्षेत्र में लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल गया है। बीते लगभग एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण रोनहाट में काफी तापमान बढ़ गया था, जिसके कारण यहां पर लू जैसी गर्मी महसूस हो रही थी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





