भारत

'हम इन दोनों को मारेंगे'...लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नई धमकी

jantaserishta.com
14 April 2025 3:29 PM IST
हम इन दोनों को मारेंगे...लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नई धमकी
x

फाइल फोटो

किया पोस्ट.
नई दिल्ली: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर दावा किया है कि उनका जीशान अख्तर और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कोई संबंध नहीं है. हमारा गैंग सतर्क रहे और कोई इनसे बात न करे. हम दोनों को मारेंगे. एक फेसबुक पोस्ट में बिश्नोई गैंग ने लिखा, हम न तो इन लोगों को जानते हैं और न ही इनसे हमारा कोई लेन-देन है.
दरअसल, जीशान अख्तर और शहजाद भट्टी का नाम पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंकने की घटना में सामने आया है. पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि जीशान का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है.
हालांकि, लॉरेंस गैंग ने अपनी पोस्ट में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "जीशान और शहजाद भट्टी देश के दुश्मन हैं. हमारा इनसे कोई लेना-देना नहीं है. ये लोग हमारे नाम का दुरुपयोग कर लोगों से पैसे वसूल रहे हैं. हम इन्हें सबक सिखाएंगे."
गैंग ने अपने सदस्यों को सतर्क रहने और इन लोगों से कोई संपर्क न करने की हिदायत दी है. साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इनके साथ जुड़े आशु राणा नामक व्यक्ति से भी उनका कोई वास्ता नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story