भारत
विदेश से पत्नी जान से मार डालने की दे रही थी धमकी, प्रेमी ने दिया साथ, पति ने खत्म की जिंदगी
jantaserishta.com
14 April 2025 3:13 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
FIR दर्ज.
जूनागढ़: गुजरात के जूनागढ़ में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के उत्पीड़न से तंग आकर खुद की जान ले ली. यहां के बंथली रोड पर वाडला क्रॉसिंग के नजदीक दीपक अग्रावत नाम के व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली. मृतक ने जहरीली दवा पीकर मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने अपनी पत्नी दक्षा ओर उसके प्रेमी श्याम शाह को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है.
इस घटना की जांच कर रहे डीवाईएसपी हितेश धांधलियां ने बताया कि 44 साल के दीपक अग्रावत की पत्नी दुबई में केर टेकर की नौकरी करती है. जबकि उसका प्रेमी श्याम शाह अहमदाबाद में रहता है, दोनों के प्रेम संबंध के बारे में दीपक भाई को व्हाट्सएप से पता चल गया था. दीपक भाई ने कई बार दक्षा बेन को समझाया पर वो वापिस दुबई चली गई.
सुसाइड नोट के अनुासार दक्षा और श्याम शाह दीपक को बार- बार फोन पर जान से मार डालने की धमकी दे रहे थे और मानसिक तौर पे परेशान कर रहे थे.इसी सबसे परेशान होकर दीपक अग्रावत ने खुदकुशी कर ली है. इधर, दीपक अग्रावत के बेटे मोहित अग्रावत ने अपनी माता दक्षा बेन और श्याम शाह दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
मृतक ने अपनी सुसाइड नोट में साफ लिखा है कि आज भी 10:05 बजे श्याम शाह ने फोन पर मुझे मार डालने की धमकी दी थी जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी मोबाइल में मौजूद है. श्याम शाह पैसों के जोर पर मुझे परेशान कर रहा था. सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस कदम उठाए. कड़ी सजा भी मिले ताकि समाज में एक उदाहरण बने.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





