भारत

शूलिनी माता मंदिर में पानी का संकट

Shantanu Roy
18 Jun 2026 5:18 PM IST
शूलिनी माता मंदिर में पानी का संकट
x
Solan. सोलन। शूलिनी मंदिर में जून माह में जहां हजारों श्रद्धालु माता शूलिनी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैंए वहीं मंदिर परिसर में हाथ धोने तक के लिए पानी उपलब्ध न होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के आसपास कारोबार करने वाले व्यापारियों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन से तत्काल समाधान की मांग की है। मंदिर के निकट व्यापार करने वाले व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से मंदिर परिसर में पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। वही समाजसेवी मुकेश गुप्ता ने कहा कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु लगातार व्यापारियों से हाथ धोने के लिए पानी मांग रहे हैं, जिससे उन्हें भी असहज स्थिति का सामना
करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि मंदिर प्रबंधन पानी की व्यवस्था करने में सक्षम नहीं है तो व्यापारियों को इसकी जानकारी दी जाए, वे स्वयं अपने स्तर पर हाथ धोने के पानी की व्यवस्था कर देंगे। वहीं, मंदिर के पास दुकान चलाने वाले अशोक कुमार ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पानी की कमी के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को भी बार.बार भक्तों की शिकायतें सुननी पड़ रही हैं। अशोक कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होतीए वे अपने साथ हाथ धोने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पानी लेकर आएं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मेले और धार्मिक आयोजनों के दौरान मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की है कि मंदिर परिसर में जल्द से जल्द पानी की नियमित व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Next Story