भारत
जल संरक्षण बनेगा जन आंदोलन, अनिरुद्ध सिंह ने नवाजे ‘वॉटरशेड महोत्सव’ प्रतियोगिता के विजेता
Shantanu Roy
25 July 2026 4:40 PM IST

x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल के तहत शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वाटरशेड महोत्सव सोशल मीडिया प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वॉटरशेड विकास घटक 2.0 के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में रील प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें सोलन के गौरव शर्मा, हमीरपुर की कंचन कुमारी और मंडी की नेहा ठाकुर को उनके उत्कृष्ट डिजिटल कंटेंट के लिए सम्मानित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सी. पॉलरासु, ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक राघव शर्मा और ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त निदेशक डा. सोनिया ठाकुर भी उपस्थित रहीं। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बन चुका है और युवाओं की भागीदारी से जल संरक्षण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





