भारत

Zonal Hospital-सब्जी मंडी से बिना सेग्रेगेशन का कूड़ा

Shantanu Roy
15 July 2024 12:11 PM GMT
Zonal Hospital-सब्जी मंडी से बिना सेग्रेगेशन का कूड़ा
x
Mandi. मंडी। जोनल अस्पताल और सब्जी मंडी से बिना सेग्रेगेशन के ही कूड़ा नगर निगम मंडी को दिया जा रहा है। जिससे कूड़े के पृथक्करण में स्वछता कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिंद्रावणी स्थित डंपिंग साइट में भी कू ड़े के निष्पादन में भारी परेशानियां पेश आ रही हैं। कई बार अस्पताल और सब्जी मंडी द्वारा बिना सेग्रीगेशन के कू ड़ा दिया जा चुका है, जिसका पृथक्करण निगम के स्वछता कर्मियों को ही करना पड़ा। लेकिन शुक्रवार को निगम द्वारा जोनल अस्पताल से उठाई गई तीन कूड़े की गाडिय़ों को सेग्रीगेट ना होने पर वापस जोनल अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद जोनल अस्पताल की कर्मचारियों द्वारा स्वयं कूड़े का
पृथक्करण किया गया।

पृथक्करण के बाद ही निगम ने यहां से कू ड़ा वापस उठाया है। यही हाल सब्जी मंडी के भी हैं। सब्जी मंडी से गली सड़ी सब्जियां और सूखा कूड़ा एक साथ ही दिया जा रहा है, जो निगम के कर्मचारियों के लिए परेशानी बन गया है। बार बार आग्रह के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं किरायेदार भी गीला और सूखा कूड़ा एक साथ दे रहे हैं। निगम अब ऐसे लोगों के प्रति सख्त हो गया है। निगम द्वारा इन लोगों की पहचान कर जुर्माना लगाया जाएगा। निगम का कहना है कि बार बार आग्रह करने पर भी यह लोग नहीं मान रहे हैं। इसलिए अब निगम द्वारा ऐसे लोगों की पहचान के लिए मुहीम चलाई जाएगी। कूड़ा अलग अलग ना देने पर इन लोगों को मोटा जुर्माना भुगतना होगा।
Next Story