
x
Kullu. कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू शहर के नगर परिषद के तहत आते वार्ड नंबर सात में लगातार बारिश से भूस्खलन का दौर जारी है। चार दिन से हो रही बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहा हे। बुधवार शाम यहां वार्ड सात को भी खतरा बना हुआ है। अचानक भूस्खलन से ारों पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूस्खलन के चलते कई मकान पूरी तरह से इसकी जद में आ गए हैं और किसी भी वक्त हादसा हो सकता है। हालांकि लोगों ने बारिश से भूस्खलन को रोकने की लिए तिरपाल लगाने शुरू कर दिए है, लेकिन लगातार बारिश ने लोगों को डरा रखा है।
प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। मौके पर पटवारी को भी भेज दिया गया है। लोगों ने यह भी बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से टीम मौके पर भेजी गई है और हालात का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और अस्थायी ठिकाने उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोग भूस्खलन क्षेत्र से दूर रहने की अपील कर रहे है। यहां शहर के बीचोंबीच हो रहे भारी नुकसान को लेकर लोग काफी सहमे हैं और वहीं प्रशासन के लिए भी चुनौती बनी हुई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





