भारत

युद्ध तय? बौखलाया पाकिस्तान, भारत के खिलाफ उठाए ये कदम...राष्ट्रपति के साथ गृह मंत्री अमित शाह की बैठक जारी

jantaserishta.com
24 April 2025 4:24 PM IST
युद्ध तय? बौखलाया पाकिस्तान, भारत के खिलाफ उठाए ये कदम...राष्ट्रपति के साथ गृह मंत्री अमित शाह की बैठक जारी
x
देखें वीडियो.
इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को रोकने और पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को घटाने समेत कई कड़े फैसले लिए हैं. इससे पाकिस्तान बिलबिला गया है. इसी क्रम में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने आज एक अहम सुरक्षा बैठक बुलाई है. ये बैठक इस्लामाबाद में शहबाज़ शरीफ की अध्यक्षता में हुई. इस हाईलेवल मीटिंग में पाकिस्तान के तीनों सेनाध्यक्ष, महत्वपूर्ण मंत्री, शीर्ष सिविल और सैन्य अधिकारी शामिल हुए.
पाकिस्तानी मीडिया ने शहबाज सरकार के हवाले से कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने या उसकी दिशा बदलने की कोशिश की, तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा. इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत की स्वामित्व और संचालन वाली सभी एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि मीटिंग में पहलगाम में पर्यटकों की जान जाने पर चिंता जताई गई, साथ ही भारत द्वारा 23 अप्रैल को उठाए गए कदमों को एकतरफा, अन्यायपूर्ण, राजनीतिक से प्रेरित, गैर-जिम्मेदाराना और कानूनी आधारहीन बताया गया. वहीं, पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा अब भी अनसुलझा है, समिति ने कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक अनसुलझा विवाद है, जिसे संयुक्त राष्ट्र के कई प्रस्तावों में भी मान्यता दी गई है. पाकिस्तान कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन करता रहेगा.
विदेश मंत्रालय की अहम बैठक
भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चुनिंदा देशों के विदेशी राजनयिकों को विदेश मंत्रालय (MEA) में तलब किया है. इन देशों के राजनयिकों को पहलगाम हमले की जानकारी दी जाएगी. यह हमला हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुआ था, जिसमें पर्यटकों को निशाना बनाया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null