
x
Hamirpur. हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के अवसर पर गुरूवार को अपने जिला हमीरपुर के भोरंज विस क्षेत्र के समीरपुर गांव में परिवार सहित मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाये रखने के लिए मतदान करना हम सभी का कत्र्तव्य है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पंचायत चुनावों में बढ़-चढक़र भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि गांव के विकास तथा सही प्रतिनिधि के चुनाव के लिए प्रत्येक मत अत्यंत महत्वपूर्ण है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला होती हैं और जनता द्वारा चुना गया सक्षम नेतृत्व ही गांवों को विकास की नई दिशा दे सकता है।
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने पंचायती राज चुनावों के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाई। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी शीला धूमल, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता भी मतदान केंद्र पर उपस्थित रहे। मतदान के उपरांत प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन की आधारशिला होते हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





