
x
Market. मंडी। मंडी की सभी शहरी निकायों में रविवार को मतदान होगा है। नगर परिषद के परिणाम शाम ही घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं नगर निगम मंडी चुनावों का परिणाम 31 मई को आना है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि नगर परिषद सुंदरनगर में 31 उम्मीदवार, नगर परिषद जोगिंद्रनगर में 17, नगर परिषद नेरचौक में 35, नगर परिषद सरकाघाट में 25, नगर पंचायत रिवालसर में 16 तथा नगर पंचायत करसोग में 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगर निगम मंडी में 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगर परिषद सुंदरनगर में 16889 मतदाताओं के लिए 20 मतदान केंद्र, नगर परिषद जोगिंद्रनगर में 4041 मतदाताओं के लिए 7 मतदान केंद्र, नगर परिषद नेरचौक में 6859 मतदाताओं के लिए 9 मतदान केंद्र, नगर परिषद सरकाघाट में 3794 मतदाताओं के लिए 7 मतदान केंद्र, नगर पंचायत रिवालसर में 923 मतदाताओं के लिए 6 मतदान केंद्र तथा नगर पंचायत करसोग में 1362 मतदाताओं के लिए 5 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में मतदान के लिए 36 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, यहां 29244 मतदाता हैं। मंडी के शहरी निकायों में 7 मतदाता ऐसे हैं जो अपनी उम्र के सौ वर्ष पार कर चुके हैं। इन मतदाताओं में 4 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। इनमें से 2 मतदाता मंडी नगर निगम में मतदान करेंगे। इन शहरी निकायों में 80 से 100 की आयु के कुल 1627 मतदाता हैं, जिसमें 755 पुरुष और 866 महिलाएं हैं। 80 वर्ष की आयु वर्ग के मतदाताओं में 890 मतदाता मंडी नगर निगम और 448 मतदाता सुंदरनगर में हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





