भारत
जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, सुबह से ही पहुंचने लगे वोटर
jantaserishta.com
20 May 2024 8:33 AM IST

x
बारामूला: जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट के लिए सोमवार को उत्साहजनक माहौल में मतदान शुरू हुआ। खिली धूप के बीच कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की कतारें लगने लगीं। अठारह विधानसभा क्षेत्र वाली इस सीट पर 17,37,865 मतदाता 23 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 8,75,831 पुरुष; 8,62,000 महिलाएं और 34 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।
दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 17,128 है जबकि 527 मतदाता 100 साल से ऊपर के हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों के अलावा बडगाम जिले का कुछ हिस्सा भी है। चुनाव आयोग ने 2,103 मतदान केंद्र बनाये हैं।
कश्मीर डिविजन के प्रवासी वोटरों के लिए 26 विशेष मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इनमें 21 जम्मू में, चर दिल्ली में और एक उधमपुर में हैं।
Tagsजम्मू-कश्मीरबारामूला लोकसभा सीटलोकसभा चुनावJammu and KashmirBaramulla Lok Sabha seatLok Sabha elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





