भारत

विवेक शर्मा ने Kutlehad के 62 परिवारों को बांटे 6 लाख 8 हजार के चेक

Shantanu Roy
28 July 2024 11:26 AM GMT
विवेक शर्मा ने Kutlehad के 62 परिवारों को बांटे 6 लाख 8 हजार के चेक
x
Una. ऊना। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को मिनी सचिवालय बंगाणा में कुटलैहड़ के गरीब लोगों की बेटियों की शादी के लिए और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में कुछ चेक वितरण किए। इसमें पीर गोस पाक ग्याहरवींवाला चंगर मंदिर की तरफ से दी गई आर्थिक सहायता के रूप में 11000 के अनकों चैकों को करीब 47 गरीब परिवारों में बांटा।

जिसके माध्यम से 5 लाख 17 हजार रुपए से अधिक की धनराशि कुटलैहड़ के गरीब लोगों की बेटियों की शादी के लिए प्रदान की गई। वहीं 91 हजार 500 रूपए की धनराशि विधायक विवेक शर्मा ने करीब एक दर्जन उन परिवारों को अपनी निजी आय से आर्थिक सहायता प्रदान की। जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है और उनके पारिवारिक सदस्य अस्पतालों में उपचाराधीन है। ्रविधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महिलाओं को 1500 रूपए देने का गारंटी को पूरा किया।
Next Story