भारत

विष्णुदेव साय ने CM मोहन यादव का जताया आभार

Nilmani Pal
7 Sept 2025 1:04 PM IST
विष्णुदेव साय ने CM मोहन यादव का जताया आभार
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने CM मोहन यादव का आभार जताया है, X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी।मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।

मोहन सरकार ने सहायता राशि दी

सीएम मोहन यादव ने कहा, अतिवृष्टि के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आई बाढ़ से जन-धन की क्षति हुई है। पड़ोसी राज्य होने के नाते हमारा दायित्व है कि हर संभव सहायता पहुँचाएँ। इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ₹5 करोड़ की राशि एवं आवश्यक राहत सामग्री भेजी जा रही है। इस आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ दृढ़ता से खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

Next Story
null