भारत

वर्चुअल टॉय फेयर 27 फरवरी से होगा शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

Apurva Srivastav
25 Feb 2021 10:13 PM IST
वर्चुअल टॉय फेयर 27 फरवरी से होगा शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को वर्चुअल टॉय फेयर (खिलौना मेला) 2021 का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को वर्चुअल टॉय फेयर (खिलौना मेला) 2021 का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी। यह वर्चुअल टॉय फेयर दो मार्च तक चलेगा। इसका उद्देश्य इस उद्योग के समग्र विकास पर विचार-विमर्श करने के लिए एक ही मंच पर खरीदारों, विक्रेताओं, छात्रों, शिक्षकों, डिजाइनरों आदि सहित सभी हितधारकों को लाना है।

इस मंच के माध्यम से सरकार और उद्योग एक साथ विचार करेंगे कि कैसे भारत को खिलौना निर्माण और आउट सोìसग का अगला वैश्विक हब बनाया जाए। ई-कामर्स सक्षम डिजीटल प्रदर्शनी में 30 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के एक हजार से अधिक उत्पाद दिखाए जाएंगे। इसमें परंपरागत भारतीय खिलौनों के साथ ही इलेक्ट्रानिक टॉय, प्लस टॉय, पजल तथा गेम्स सहित आधुनिक खिलौने दिखाए जाएंगे।
अगस्त 2020 में अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि खिलौने न केवल क्रियाशीलता बढ़ाते हैं, बल्कि महत्वाकांक्षाओं को पंख भी लगाते हैं। बच्चे के समग्र विकास में खिलौनों के महत्व की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने पहले भी भारत में खिलौनों के उत्पादन को बढ़ाने पर बल दिया है।


Next Story