भारत

पांवटा बाइपास पर ट्राला चालकों में खूनी झड़प

Shantanu Roy
20 July 2026 5:01 PM IST
पांवटा बाइपास पर ट्राला चालकों में खूनी झड़प
x
Paonta Sahib. पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के बाइपास पर शनिवार देर रात हरियाणा के ट्राला चालकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। ट्रालों की पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते डंडों और लात-घूसों से मारपीट में बदल गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार पांवटा अस्पताल में चल रहा है।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अस्पताल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि विवाद के कारणों की जांच की जा रही है तथा वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। स्थानीय लोगों ने बाईपास पर पुलिस गश्त बढ़ाने और अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है।
Next Story