पुलिस अधिकारी को पकड़कर गांव वालों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

आजमगढ़। आजमगढ़ से एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बरदह थाने के थानेदार (SHO) राजीव सिह को लोग जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से पीट रहे हैं। थानेदार चीख रहा है। बचाने की गुहार लगा रहा है। लेकिन उसकी गुहार कोई नहीं सुन रहा है। ललकारते हुए, गालियां देते हुए थानेदार की पिटाई हो रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बरदह थाने के बर्रा गांव का है। घटना छह जून को हुई थी लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बारात में डीजे को लेकर हुए बवाल के बाद ग्रामीणों ने पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इसी दौरान थानेदार ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए और उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी गई थी। पिटाई से थानेदार की हालत गंभीर हो गई थी। कई दिनों तक थानेदार का अस्पताल में इलाज चला। इसके बाद से फिलहाल छुट्टी पर चल रहे हैं।
बताया जाता है कि बर्रा गांव के पश्चिम पट्टी निवासी रामाश्रय राजभर की बेटी की पांच जून को शादी थी। बरात दीदारगंज थाना क्षेत्र से आई थी। बर्रा गांव के पूरब पट्टी निवासी सोनू राजभर की रिश्तेदारी से बरात आई थी। बरात में शामिल होने के लिए सोनू राजभर भी गया था। रात में डीजे बजाने को लेकर सोनू और बर्रा गांव के पश्चिम पट्टी के लोगों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी पहुंची थी। बरात की विदाई होने के बाद अगले दिन छह जून की सुबह रामाश्रय पक्ष के लोगों ने सोनू के घर पहुंचकर विवाद कर दिया। स्थानीय लोगों के समझाने पर मामला खत्म हुआ।
इसके बाद दोपहर में फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। खबर पाकर डायल 112 पुलिस फिर गांव पहुंची और सबको शांत कराया। शाम में सोनू राजभर इनोवा कार से दीदारगंज थाना क्षेत्र बीबीगंज गांव निवासी रिश्तेदार सूर्यभान राजभर और गांव के प्रमोद, राना, अजय राजभर के साथ निमंत्रण में शामिल होने के लिए जौनपुर गया था। रात करीब 10 बजे बर्रा गांव की पश्चिम पट्टी की तरफ से सभी घर आ रहे थे। इस दौरान रामाश्रय पक्ष के मनकू राजभर ने घर के पास लकड़ी का बोटा रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। कार पहुंचते ही शिवा राजभर, शुभम, विकास, सूरज, शिवमूरत, संगम पुत्री मनकू, मनकू की पत्नी सहित तीन अन्य अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।
उत्तर प्रदेश –
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 19, 2025
जिला आजमगढ़ में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह पर हमला। जमीन पर गिराकर लाठी–डंडों से पीटा।
DJ बजाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस गांव पहुंची। दोनों पक्षों को थाने पर ला रही थी, तभी हमला कर दिया।
17 आरोपी फूलचंद, सर्वेश, लकी, गौतम,आकाश, सिंकू, विपिन,… pic.twitter.com/lmFiSy7NbU





