
x
Sujanpur. सुजानपुर। विधानसभा सुजानपुर की ग्राम पंचायत बजरोल के गांव बजरोल में शनिवार को सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर के माध्यम से एक चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस चिकित्सा शिविर में डॉ. पंकज भारद्वाज और उनकी टीम फार्मासिस्ट सावी गुप्ता, लैब टेक्निशियन सोनी वर्मा और नवीन कुमार ने लोगों के स्वास्थ की जांच की। लोगों को चिकित्सा परामर्श दिया गया। इस सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर में क्षेत्र के 61 लोगों ने जिनमें 31 पुरुषों और 30 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
Next Story





