भारत

Congress के गढ़ कुल्लू में पीछे रहे विक्रमादित्य सिंह

Shantanu Roy
6 Jun 2024 10:02 AM GMT
Congress के गढ़ कुल्लू में पीछे रहे विक्रमादित्य सिंह
x
Kullu: कुल्लू। मंडी संसदीय सीट पर जनता जनार्दन ने हवा ही बदल डाली। हालांकि कुल्लू के कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 10 हजार की लीड देने का दावा पेश किया था, लेकिन सीपीएस के विधानसभा क्षेत्र से दावा की गई लीड तो दूर 6872 वोटों से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को लीड जरूर मिली। यही नहीं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के बूथ तेगूबेहड़ से भाजपा प्रत्याशी को 18 वोटों की बढ़त मिली। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को यहां से लीड नहीं मिल पाई। सीपीएस की बूथ से ही टूटी लीड पूरी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ मनाली, बंजार विधानसभा क्षेत्र की मत मतगणना के अंतिम दौर तक टूटती रही। तेगूबेहड़ पोलिंग बूथ पर कुल 725 कुल मतदाताओं ने मतदान किया था। यहां पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को 367 और कांग्रेस प्रत्याशी को 349 मत ही मिले। जबकि यह सीपीएस का बूथ था और यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त मिलनी चाहिए थी। यही नहीं कुल्लू शहर की बात करें तो यहां पर भी कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त नहीं मिली। यहां पर भी भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत को 474 वोटों से लीड मिली। यहां पर कुल वोटिंग 9374 हुई थी।

इनमें से कंगना रणौत के खाते में 4853 और विक्रमादित्य सिंह के खाते में 4379 वोट ही पड़े। कुछेक मत नोटा और अन्य प्रत्याशी को पड़े हैं। यहां पर भी हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है, क्योंकि यहां पर नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपालकृष्ण महंत भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी हैं। वहीं, इन्हें पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के करीबियों में से माना जाता है। इसके बावजूद यह कुल्लू शहर से विक्रमादित्य सिंह को बढ़त दे नहीं पाए। यही नहीं इनके वार्ड से भी बीजेपी को ही बढ़त मिली है। खोरीरोपा-1 बूथ से कंगना को 171, विक्रमादित्य सिंह को 159, खोरीरोपा-2 बूथ से भाजपा को 214 और कांग्रेस को 152, सरवरी से भाजपा को 214 और कांग्रेस को 178 मत मिले हैं। वहीं, गांधीनग्गर की बात करें तो यहां पर भाजपा को 315 और कांग्रेस को 264, शास्त्रीनग्गर से भाजपा को 350 और कांग्रेस को 338 मत मिले। वहीं, अप्पर अखाड़ा से भाजपा को 385, कांग्रेस को 225, मिडल अखाड़ा से भाजपा को 351 और 205, लोअर अखाड़ा से भाजपा को 278 और कांग्रेस को 186 मत मिले। व्यासा-1 से भाजपा को 200 और कांग्रेस को 183, व्यासा-2 से भाजपा को 135 और कांग्रेस को 130, अप्पर सुल्तानपुर से भाजपा को 445 और कांग्रेस को 317, लोअर सुल्तानपुर से भाजपा को 279 और कांग्रेस को 166 और ढालपुर-3 से भाजपा को 221 और कांग्रेस को 210 मत पड़े हैं। लिहाजा, इन बूथों में भाजपा बढ़त पर रही है। कुल्लू शहर के 18 बूथों में से 13 बूथों में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली और पांच बूथों पर कांग्रेस को बढ़त मिली।
Next Story