भारत

गोबिंदसागर झील में भी लिया जा सकेगा श्रीनगर की डल झील सा नजारा

Shantanu Roy
3 Oct 2024 9:58 AM GMT
गोबिंदसागर झील में भी लिया जा सकेगा श्रीनगर की डल झील सा नजारा
x
Bilaspur. बिलासपुर। श्रीनगर की डल झील सरीखा नजारा अब बिलासपुर की गोबिंदसागर झील में भी लिया जा सकेगा। हिमाचल प्रदेश में पहली शिकारा वोट गुरुवार को बिलासपुर पहुंच जाएगी। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक द्वारा शिकारा वोट का ट्रायल रन किया जाएगा। तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसी महीने के अंत में राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों से क्रूज व शिकारा वोट का शुभारंभ करवाया जाएगा। बिलासपुर जिला में दो जलाशयों में वाटर स्पोट्र्स एंड टूरिज्म एडवेंचर एक्टिविटीज शुरू करने के लिए जिला प्रशासन बचनवद्ध है। इस प्रोजेक्ट के प्रति खुद राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष रुचि
दिखा रहे हैं।

उन्हीं के प्रयासों की बदोलत गोबिंदसागर झील के बाद कोलडैम में भी वाटर स्पोट्र्स एक्टिविटीज शुरू करने के लिए टेंडर कर दिया गया है। क्रूज बिलासपुर पहुंच चुका है और एसीयुक्त करने के साथ ही एलईडी व छत पर रेलिंग व सोफा लगाने की प्रक्रिया जारी है। हिमालयन एडवेंचर कंपनी तय औपचारिकताओं को पूरा कर रही है। सबसे पहले गोबिंदसागर झील में क्रूज के अलावा शिकारा वोट्स चलाई जाएंगी। एक शिकारा वोट गुरुवार के दिन बिलासपुर पहुंच जाएगी, जिसका बाकायदा उपायुक्त द्वारा ट्रायल रन किया जाएगा। गौर हो कि गोबिंदसागर झील में क्रूज व शिकारा वोट्स का नजारा अब जल्द ही पर्यटकों को मिलेगा। इससे न केवल प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे, बल्कि राज्य सरकार को भी आय के रूप में सालाना तीस लाख रुपए मिलेंगे।
Next Story