भारत

Vidhaayak ने नारी में सुनी जनसमस्याएं

Shantanu Roy
6 Aug 2024 10:59 AM GMT
Vidhaayak ने नारी में सुनी जनसमस्याएं
x
Bangana. बंगाणा। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने ग्राम पंचायत नारी में जन समस्याएं सुनी। इस मौके पर भारी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर विधायक के पास पहुंचे थे। विधायक विवेक शर्मा ने बड़े ध्यान से लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। विवेक शर्मा ने कहा कि जल्द नारी में पेयजल समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई। वहीं बिजली समस्या के समाधान के लिए गांव में नया
ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।

दो या तीन दिन में ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। इसके अलावा युवाओं की मांग को देखते हुए नारी में खेल मैदान बनाया जाएगा। विवेक शर्मा ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए क्षेत्र में इंडस्ट्री लाई जाएगी, ताकि घर द्वार पर युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके अलावा बरसात के बाद कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सडक़ों का काम शुरु किया जाएगा। क्षेत्र की कोई भी सडक़ पर गडढा नहीं होगा। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास के लिए धन की कमी नहीं आएगी।
Next Story