भारत

साइको किलर का VIDEO, 9 महिलाओं को मार डाला, रिलेशन बनाने को कहता

jantaserishta.com
10 Aug 2024 3:54 PM IST
साइको किलर का VIDEO,  9 महिलाओं को मार डाला, रिलेशन बनाने को कहता
x
सीन रीक्रिएट.
बरेली: सौतेली मां के दुर्व्यवहार से हिंसक बना बरेली का साइको किलर पत्नी के चले जाने की वजह से कुंठित भी हो गया था। महिला की हत्या के बाद शव के सीने पर बैठकर वह अश्लीलता भी करता था। पुलिस ने उसका व्यवहार देखने के लिए जब उसे डमी महिला दी तो उसुसे यह पुष्टि हुई। पुलिस ने साइको किलर को महिलाओं की डमी देकर हत्या की घटना का सीन री-क्रिएट कराया।
इस दौरान उसने डमी को जमीन पर गिराया और उसके गले में उसी तरह से गांठ लगाकर फंदा कसा, जैसा कि महिलाओं के शव में मिला था। इसके बाद वह डमी के सीने पर बैठकर अश्लील हरकत करने लगा। एक खड़ी डमी के साथ भी उसने वैसा ही दुर्व्यवहार किया, जिससे पुलिस को हत्या के बाद शव के साथ अश्लीलता करने की जानकारी मिली।
पुलिस कुलदीप को लेकर सभी छह घटनास्थल पर भी पहुंची। इस दौरान पैदल-पैदल ही वह पुलिसकर्मियों को घटनास्थल तक लेकर पहुंचा। वहां उसने पूरी जानकारी दी कि किस तरह उसने महिला की हत्या की। शव कहां डाला और कैसे वहां से भाग निकला।
वारदात के बाद कुलदीप हर शव से कुछ न कुछ निशानी (पुलिस की भाषा में ट्रॉफी) चुरा ले जाता था। उसके पास से अनीता देवी का वोटर आईडी कार्ड, लाल लिपस्टिक व बिंदी, ब्लाउज का टुकड़ा, प्रेमवती का हसिया, धानवती का आधार कार्ड और महमूदन का हसिया बरामद हुआ है। इसके अलावा उसके कब्जे से बीड़ी-माचिस व 130 रुपये बरामद हुए हैं।
साइको किलर कुलदीप पत्नी के चले जाने से कुंठित है लेकिन महिलाओं के प्रति उसके मन में अभी भी आकर्षण है और वह शादी के लिए लालायित है। इसके लिए चार पुलिसकर्मी उसके दोस्त बने और एक महिला सिपाही को दुल्हन बताकर पेश किया। हत्याओं को उसकी बहादुरी बताई तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। छह हत्याओं के खुलासे में चार सिपाही सरफराज, उत्तम कुमार, शेखर वर्मा और अमित चौधरी की अहम भूमिका रही।
कुलदीप से बातचीत में सामने आया कि वह अभी भी शादी करना चाहता है तो इन चारों सिपाहियों को दोस्त बनाकर सादा कपड़ों में उसके साथ लगाया गया। चारों ने शादी कराने का आश्वासन दिया और एक महिला सिपाही को दुल्हन बताकर उसे दिखाया गया। इससे वह पुलिसकर्मियों के झांसे में आ गया। उसे बहादुर बताया तो वह महिलाओं की हत्या की बात स्वीकार करने लगा और दोस्त बने सिपाहियों को पूरी कहानी सुना डाली। घटना करने से लेकर पुलिस से बचने तक की उसने पूरी कहानी इन सिपाहियों को बताई। बताया कि बीच में पुलिस ज्यादा सक्रिय हुई तो वह चुप होकर बैठ गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story