भारत

झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों पर टूट पड़े, बांग्लादेशी बताकर मारपीट का VIDEO सामने आया

jantaserishta.com
10 Aug 2024 3:21 PM IST
झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों पर टूट पड़े, बांग्लादेशी बताकर मारपीट का VIDEO सामने आया
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे मुस्लिमों को बांग्लादेशी बताकर पीटने का मामला सामने आया है। इस दौरान कई झुग्गियों में तोड़फोड़ कर आग भी लगा दी गई। गाजियाबाद पुलिस ने इस मारपीट के संबंध में हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके साथियों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे कूड़ा बीनने वाले लोगों पर हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके साथियों ने शुक्रवार को लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने यहां रहने वाले लोगों को भगा-भगाकर मारा।
पिंकी चौधरी का कहना था कि ये लोग बांग्लादेशी हैं। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया, लेकिन फिर भी उग्र हुए उनके साथ तोड़फोड़ करते रहे। इस पूरे मामले में पुलिस ने पिंकी चौधरी और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गाजियाबाद पुलिस इस घटना के संबंध में शनिवार को मधुबन बापूधाम थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धाराओं 191 (2), 354, 115 (2), 117 (4), 299, 324 (5) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि, बांग्लादेश में सियासी तख्ता पलट के बाद वहां रहने वाले हिन्दुओं पर किए जा रहे कथित अत्याचार की खबरों का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story