भारत

महिला का VIDEO, आधार कार्ड लेकर ट्रेन के आगे कूदी, ऐसा करिश्मा हुआ

jantaserishta.com
11 April 2025 10:57 AM IST
महिला का VIDEO, आधार कार्ड लेकर ट्रेन के आगे कूदी, ऐसा करिश्मा हुआ
x
मचा हड़कंप.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक महिला आत्महत्या के लिए ट्रेन के आगे कूद गई लेकिन ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ से वह करिश्माई तरीके से बच गई. दरअसल, लोको पायलट ने महिला को देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया जिस वजह से महिला की जान बच गई. महिला को ट्रेन के इंजन के नीचे पटरी से निकलाते हुए लोगों का वीडियो सामने आया है जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं की ट्रेन रुकी हुई है और इंजन के नीचे महिला पटरी पर पड़ी है जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा खींचकर बाहर निकाला जा रहा है.
घटना बखरी थाना क्षेत्र के सलौना रेलवे स्टेशन के पास की है. पूरा मामला बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के सालौना रेलवे स्टेशन के सलौना ढाला का है. बताया जाता है कि गुरुवार कि सुबह सहरसा से समस्तीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जब सलोना स्टेशन से खुलकर आगे बढ़ी तभी एक महिला आत्महत्या के नियत से ट्रेन के आगे कूद गई थी. महिला को ट्रेन के आगे कूदते देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया. इमरजेंसी ब्रेक से ट्रेन रुकती उससे पहले ही महिला ट्रेन के इंजन के नीचे आ गई.
घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को ट्रेन के इंजन के नीचे रेलवे पटरी से बाहर निकल कर उसकी जान बचाई . इस घटना के दौरान महिला के हाथ में चोटें आई हैं जिसका प्राथमिक उपचार भी कराया गया. रेलवे ट्रैक पर कूदने के दौरान महिला अपने हाथ में आधार कार्ड भी लायी थी जिसमें बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव की रहने वाली बताई जा रही है.
महिला के द्वारा पारिवारिक विवाद की वजह से आत्महत्या करने जा रही थी. हालांकि घटना के बाद से महिला कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है लेकिन जिस तरह से वीडियो सामने आया है उसमें लोको पायलट की सूझबूझ से महिला की जान बच गई जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story